Followers

Labels

Powered By Blogger

Wednesday, October 14, 2009

वो लम्हे

अगर कुछ देना ही है तुझे ,
तो दे दे मुझे मेरी वो हँसी,
जो बचपन में थी ....
जब हर बात पे हँसता था मै ....

कुछ देना ही है तुझे
 तो दे दे मुझे मेरे वो बचपन के साथी ..
जो हर वक्त साथ थे मेरे ...
वो खुशी हो या गम.....
मेरे साथ ही हस्ते थे ..
मेरे साथ ही रोते थे....

कुछ देना ही है तुझे ,
तो दे दे मुझे मेरे वो मिट्टी के खिलोने ,
जिनमे जान न थी ..
पर उनमे मेरी जान थी ..
उनके टूटने पे होता था दर्द मुझे ..
करता था उनकी पट्टी ..
अपने हाथो से ....
और फिर अपने दोस्तों को बताना की ,
आज मेरी गुडिया की एक टांग टूट गयी ..
और उनकी हमदर्दी अच्छी लगती ....

अगर कुछ देना है तो मुझे ......
कर दो मेरा बचपन मुझे नसीब..
ओ मेरे "रकीब" 

एक तलाश


चंचल  लहरें ,
बिलकुल  जीवन  सी ....
कभी  शांत  
अँधेरी  रात  के  जैसे  .....
कभी  ऐसी  मची  हलचल  ....
की  सब  बिखेर  गया ..
मेरे  जीवन  के  जैसे  ..
चाह  कर  भी  कुछ  कर  नहीं  पाता अपने  मन  का ..
सब  होता  है  उसी  के  मन  का  .....
क्या  करू .....???????
कोई  तो  बताओ .......
इस  अनजान  रहो  में  कोई  तो  आओ .....
साथ  न  चलना  चाहो  मेरे  कोई  बात  नहीं ....
खुशी तुम्हारी !!!!!
एक  झलक रोशनी  की  तो  दिखा  जाओ .........
और न चाहिए कुछ भी .....
इक बार राह तो दिखा जाओ...........

Saturday, October 10, 2009

आज भी समझ नहीं पाया अपने आप को

आज निकला हूँ अपने आप से बाहर,
साथ अपने अपना ही साया बनकर
देखने क्या हूँ मै और क्या समझता हूँ मै
दो कदम ही चला था की
कुछ आवाज आई बड़ी ही दीन सी,
तन पे कपडे कम चिथड़े ज्यादा ,
साथ में एक नवजात शिशु ,
सही मायनो में उसे जरूरत थी कुछ हमदर्दी की ,
और कुछ चंद कागज के टुकडों की ,..............
अपनी जेब में हाथ डाला फिर बाहर निकाला
बिना हाथ में कुछ लिए ही ,
उसे इशारो ही इशारो में बताया आज कुछ नहीं ,
कल निकलूंगा इधर से तो........
मै अवाक् सा रह गया ..........!!!!!!!!!!!
मायूस था अपने आप से .......
क्या हूँ मै और क्या समझता हूँ मै अपने आप को ,

अभी चार कदम ही चला था की
दिखाई दिया मयखाना .......
अनायास ही उस तरफ कदम बढे जा रहे थे
पर पास में शायद कुछ न था ......
यह विचार आया मुझे की अभी तो ..........
फिर क्यों जा रहा है उधर....
और अगर था तो उसे क्यों नहीं दिया जिसे शायद जरूरत थी...........
अंदर जाते ही अपनी चोर जेब में हाथ डाला एक सौ रुपये का नोट निकला ,
बढाया हाथ और अंदर से एक गिलास निकाला
समय बीता और और वो 'जाम ए दौर' ख़त्म हुआ .....
कुछ खनक अभी भी थी उन हाथो में चाँद सिक्को की ....
उन्हें जेब में रख कर निकल आया वो मैखाने से .......
तेजी से जा रहा है अपने ठिकाने को .....
फिर उसी राह में उसी जगह पे कुछ भीड़ थी .......
लोग खड़े थे, दे रहे थे उलाहना उस माँ को
जो कुछ देर पहले पैसे मांग रही थी ...
अब लोग उसे पैसे तो नहीं पर बिन मांगे ही राय दे रहे थे  ......
कि क्यों इसका इलाज नहीं कराया...
पैसे नहीं थे तो मांग नहीं सकती थी .....
लोग तो अपने दिल के टुकड़े के लिए क्या क्या करते है ....
तुम भीख नहीं मांग सकती थी.....
अब जाओ अपने आप ही इसके लिए कफ़न का इन्तजाम करो ...
और दफनाओ अपने आप ही......
मै देख रहा था और सोच रहा था कि शायद ...
अब कुछ मदद करेगा उस असहाय माँ कि .....
जो इस समय पत्थर बन चुकी थी .....
आंसू चेहरे से नहीं आत्मा से निकल रहे हो शायद ..
क्योकि वो रो ही इतना कम रही थी...........
पर तभी कदम बढा दिए उसने अपने घर कि और .....
घर जाकर कदम बढाये अपने बिस्तर कि ओर..
ओर सो गया चिर निंद्रा में .....
मै तो केवल देखता ओर सोचता रह गया.......
कि क्या हूँ मै और क्या समझता हूँ मै
अपने आप को ..............
     

Friday, October 9, 2009

झूठी मुस्कराहट

मुस्कुराये जा, तू मुस्कुराये जा
तेरी मुस्कराहट उसका  सुकून है
उसे तेरी मुस्कराहट का इन्तजार  है ,
तू खुस है तो वो भी है खुस ,
जो तू उदास है तो वो तुझसे पहले है ,
अब ये फैसला तुझे करना है ,
अपना गम करना है सामने उसके.
या उसे यु ही पीना है ,
मुस्कुराये जा, तू मुस्कुराये जा
तेरी मुस्कराहट उसका  सुकून है
ऐसा नहीं है वो तेरे साथ नहीं है
तेरे गम का उसे अहसास नहीं है
वो हर पल साथ है तेरे बस तुझे अहसास नहीं है 
जो तुझे गम हुआ तो वो रोयेगा तुझसे पहले ,
तेरी हर खुशी में भी है वो सबसे पहले 
वो साथ है तेरे हर पल ,
तू खुस हो या हो तुझे गम ,
फिर भी तू मुस्कुरा क्योकि उसे इन्तेजार है तेरी खुशी का ,
मुस्कुराये जा, तू मुस्कुराये जा
तेरी मुस्कराहट उसका  सुकून है



 

Tuesday, September 22, 2009

मेरे जज्बात

आज मै हैरा हूँ अपने ही ज़ज्बात पर
कुछ इस कदर किया है परेशान ,
जो सोचता हूँ मेरे ख्यालो में है ,
न जाने क्यों वो मेरे ज़ज्बात में नही,
रात की तनहाईयो में वो आते है मेरे ख्यालो में ,
दिन के उजालो में खो जाते है कही ,
आज मै हैरा हूँ अपने ही ज़ज्बात पर