"माँगा हर दुआ में आपको "
आकर इतने करीब ,न अब दूरजाना …
करना हमसे वादा,और भी करीब आना ...
चाहूँ तेरी धड़कन महसूसकरना ..
बाँहों में तेरी ये ज़िन्दगी बिताना ..
है तुझपे कुर्बान सब कुछ मेरा ...
तुमपे शुरू तुमपे ही खत्म ये सारा जहाँ मेरा …
तेरी हर धड़कन मुझे जीने की चाह देती है …
तेरी हर मुस्कान मेरे सपनोको मंजिल का निशाँ देती है …
चाहतों का मेरी …किनारा हो तुम ...
खुशियों का मेरी सहारा हो तुम …
मांगी हर वक़्त दुआ ये ही रब से . ..
कभी न करे …मुझे …वो दूर तुझसे
अब तो डर लगता है ….
कहीं खो न दू तुझे ...
मेरी ज़िन्दगी सिर्फ तेरी ही मोहताज़ है …
तू ही मेरा कल ….और तू ही मेरा आज है ..
तेरी चाहतों के आगे हर सुख कुर्बान मेरा ….
तेरे ही ख्याल से कट रहा है ज़िन्दगी का ये सफ़र मेरा ….
हर पल चाहूँ तुझे और भी ज्यादा ….और भी ज्यादा …......................
ये प्यार अब कभी न होगा कम …..करो मुझसे तुम ये वादा
रहोगे मेरे हरदम मेरे हरदम मेरे हरदम ….........................
Tuesday, February 2, 2010
"माँगा हर दुआ में आपको "
Tuesday, January 12, 2010
वो नादाँ था नादानिया करता रहा !
वो नादाँ था नादानिया करता रहा
मै परेशान था वो मुझे और परेशान करता रहा
मेरे घाव भरते भी न थे
और वो घाव पे घाव करता रहा ……
उसकी हर नादानी मुझे प्यारी थी
वो मुझे मेरी जान से प्यारी थी
मै हर बार आँख मूँद लेता उसकी नादानियों से
की वो आज नहीं तो कल समेत लेगा अपनी बाहो में ……
न मालूम था की वो एक छलावा है
उसके दिल में मेरे सिवा कोई और घर कर आया है ,
जिसे मैंने कभी अपने हांथो से सवारा था ……
जिसे मैंने कभी अपने हांथो से सवारा था ……
मेरे घर की उन दिवारों में दरार सी कर आया है ........
वो नादाँ था नादानिया करता रहा
वो मुझसे तन्हाइयो में हसने की बात करता रहा
हम महफ़िल में भी न हँसा करते थे
और वो तन्हाइयो में हसने की बात करता रहा ……
वो नादाँ था नादानिया करता रहा
मै परेशान था वो मुझे और परेशान करता रहा ......
Thursday, December 31, 2009
एक तेरा हो जाने के बाद
"अब तुझे क्या बताऊ "राज ए दिल "
ये "हाल ए दिल " दिखाने के बाद
ये "हाल ए दिल " दिखाने के बाद
जब सब कुछ तुझको सौप दिया
एक तेरा हो जाने के बाद
अब क्या सिखाऊ तुमको
प्रेम की भाषा सिखाने के बाद
जब सब कुछ तुमको सिखा दिया
खुद को भूल जाने के बाद
अब याद न कुछ और रहा
सिवा तेरे याद आने के बाद "
एक तेरा हो जाने के बाद
अब क्या सिखाऊ तुमको
प्रेम की भाषा सिखाने के बाद
जब सब कुछ तुमको सिखा दिया
खुद को भूल जाने के बाद
अब याद न कुछ और रहा
सिवा तेरे याद आने के बाद "
Saturday, December 26, 2009
एक छोटा सा खुबसूरत पुष्प
एक प्यारा सा पुष्प
पता नहीं उसे उसका महत्व
किसी के भी हाथो में जाने को है बेताब
कोई तोड़े कोई मरोड़े ....
कोई मंदिर में या मस्जिद में चढ़ा दे
बस उसे उसकी मंजिल तक पंहुचा दे
बस उसे उसकी मंजिल तक पंहुचा दे
वो तो बस मिट जाना चाहता है
अपने अस्तित्व को अस्तित्व से मिलाना चाहता है
आज है उसे इस बात की खुशी
वो किसी के काम तो आएगा ......
एक छोटा सा खुबसूरत पुष्प
आज है उसे इस बात की खुशी
वो किसी के काम तो आएगा ......
Saturday, December 19, 2009
आज अपनी आँखों में ख्वाब फिर से वही है
आज अपनी आँखों में ख्वाब फिर से वही है
तुम्हे पाने की ललक आज फिर से उठी है
तुम पा न सकूंगा ये पता है हमे फिर भी,
इस दिल को मिलने की कसक आज फिर से उठी है
आज अपनी आँखों में ख्वाब फिर से वही है
तेरी बाहों में आने को आग फिर से लगी है
उसी जन्नत में आने को दिल करता है आज
जिस जन्नत में आके आग दिल को लगी है
आज अपनी आँखों में ख्वाब फिर से वही है
मेरी प्यास बुझाने को तुने .........
कभी पिलाये थे जो पैमाने अपने होंठो से ...
उन्ही पैमानों की प्यास आज फिर से लगी है
आज अपनी आँखों में ख्वाब फिर से वही है
कभी खायी थी कसमे हमने अपनी चाहतो की जहा
देखे थे सपने खुली आँखों से जहा.
उन्ही वादियों में खो जाने की ललक आज फिर से उठी है
आज अपनी आँखों में ख्वाब फिर से वही है ! ! ! !
Subscribe to:
Posts (Atom)





